Breaking News

आज से 3 घंटे रामलला के दर्शन अवधि में हुआ इजाफा

Ibn news अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
अयोध्या।
आज से 3 घंटे रामलला के दर्शन अवधि में हुआ इजाफा।प्रथम पाली में डेढ़ घंटे और दूसरी पाली में भी डेढ़ घंटे रामलला का ज्यादा दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु।सुबह 6:00 बजे से ही खुले रामलला के कपाट। आम श्रद्धालुओं के लिए दोपहर 11:30 बजे तक श्रद्धालु कर सकेंगे रामलला का दर्शन पूजन।ढाई घंटा बंद रहेगा दोपहर में श्रद्धालुओं के लिए रामलला का पट। 2:00 बजे दोबारा से रामलला का खुलेगा मंदिर। देर शाम 7:30 बजे तक रामलला का दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु। रामलला के दर्शन अवधि में इतना बड़ा इजाफा पहली बार।श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दर्शन अवधि में किया बदलाव।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *