Breaking News

आईएएस दिव्या मित्तल ने देवरिया के 68 वें डीएम के रूप में संभाला कार्यभार

Ibn news Team DEORIA

सुभाष चंद्र यादव
      2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने रविवार को देवरिया के 68 वें डीएम के रूप में कार्यभार संभाला। कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में देर सायं पदभार ग्रहण करते समय नवागत डीएम ने कहा कि जनहित में शासन की मंशानुरूप कल्याणकारी योजनाओं को लागू कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। आमजन के साथ सीधा संवाद कायम कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। देवरिया जनपद में बतौर जिलाधिकारी तैनाती से पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क प्राधिकरण के पद पर तैनात थी। इससे पूर्व मिर्जापुर एवं संत कबीरनगर में जिलाधिकारी के तौर पर कार्य कर चुकी हैं। इसके अतिरिक्त बरेली विकास प्राधिकरण की वीसी, संयुक्त एमडी यूपीएसआईडीए, सीडीओ गोंडा और मेरठ में ज्वांइट मजिस्ट्रेट के अतिरिक्त नीति आयोग में सहायक सचिव के रूप में भी उन्होंने कार्य किया है। आईएएस में चयन होने से पूर्व उनका चयन 2012 बैच के आईपीएस के रूप में भी हुआ था। उन्होंने आईआईटी, दिल्ली से बीटेक तथा आईआईएम, बंगलौर से एमबीए की पढ़ाई की है। सिविल सेवा में आने से पूर्व वे लंदन में जेपी मॉर्गन जैसी प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *