Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 15 at 4.49.12 PM

गौ सेवा रथ का हुआ भव्य शुभारंभ

 

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रविवार को भीलवाड़ा प्रवास पर रहे

(प्रमोद कुमार गर्ग)WhatsApp Image 2024 07 15 at 4.49.12 PM

भीलवाड़ा, 14 जुलाई। श्री गौ सेवा मित्र मण्डल एवम् पर्यावरण संरक्षण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित “गौ सेवा रथ “ का भव्य शुभारंभ महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के सानिध्य में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता, जिले की प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार के सानिध्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने अपने आशीर्वचन में गौ माता के महत्व को बताते हुए कहा कि हर व्यक्ति के घर एक गाय का होना आवश्यक है।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि भीलवाड़ा के युवाओ द्वारा की जाने वाली गौ सेवा अपने आप में एक ऐतिहासिक कदम है, इस अवसर पर देवनानी ने श्री गौ सेवा मित्र मंडल के संदर्भ में ये कहा कि इस प्रकार का युवाओं का गौ सेवा को समर्पित संगठन समूचे राजस्थान में होना चाहिए ताकि गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित किया जा सके। गौ सेवा धर्म की सेवा है, जो गो की सेवा करता है, वह 33 करोड़ देवी-देवताओं की पूजा करता है। भीलवाड़ा से मेरा पुराना रिश्ता रहा है, यहा मैं आता जाता रहता हूँ। मुझे गर्व है कि भीलवाड़ा के उद्योगपति अपने आय में से कुछ गौ माता के लिए देते हैं।WhatsApp Image 2024 07 15 at 4.49.11 PMWhatsApp Image 2024 07 15 at 4.49.11 PM

इस अवसर पर मंचासीन अतिथि भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल, नगर परिषद सभापति राकेश पाठक, पूर्व न्यास अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड, उद्योगपति तिलोक चंद छाबडा, एस. एन. मोडानी, गोपाल राठी, रवि जाजू, एस बी सिन्हा मौजूद थे। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष अमन शर्मा, संरक्षक बिलेश्वर डाड, सुनील शर्मा, शुभांशु जैन, शुभम् सोनी, प्रीति त्रिवेदी, अनिल सोनी, ऋषभ सोनी, अभिषेक चण्डालिया, संदीप संघवी आदि उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *