आग से झुलसी नवविवाहिता की मौत
इलाहाबाद- मेजा थाना क्षेत्र के मदरहा गांव में शनिवार की रात खाना बनाते समय एक विवाहिता गम्भीर रूपसे झुलस गयी। जिसे परिजनों ने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान रविवार की भोर उसकी मौत हो गयी।
मेजा थाना क्षेत्र के लक्षन का पूरा गांव निवासी कन्हईया लाल ने अपनी 20 वर्षीय पुत्री का विवाह एक वर्ष पूर्व हिन्दू रीति रिवाज के साथ उक्त थाना क्षेत्र के मदरहा गांव निवासी महेश कुमार के साथ किया था। शनिवार की शाम खाना बनाते समय वह गम्भीर रूपसे झुलस गयी। जिसे परिजनो ने नगर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान रविवार की भोर उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी देते हुए मृतका के भाई श्रवण कुमार ने बताया कि मृतका के कोई संतान नहीं है। वह दो भाई, चार बहन में दूसरे नम्बर की थी।
Tags इलाहाबाद उत्तरप्रदेश
Check Also
आपकी समस्या लेकर मुख्यमंत्री से जरुर मिलूंगा:राजेश नागर
फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:आउटसोर्स कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने विधायक राजेश नागर से …