Breaking News

अभाविप के आव्हान पर वैक्सिन से पहले रक्तदान के लिए आगे आये युवा और किया रक्तदान

 

रिपोर्ट विजय कुमार भोला IBN NEWS शिवपुरी, ग्वालियर (मध्यप्रदेश )

शिवपुरी-: आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शासकीय पी जी कॉलेज में किया रक्तदान शिविर का आयोजन जिसकी जानकारी देते हुए जिला संयोजक मयंक राठौर ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में 18 वर्ष की आयु से अधिक की उम्र के नागरिकों को वैक्सीनेशन शुरू होने वाला है| ऐसे में रक्त की कमी हो सकती है क्योंकि रक्तदान करने वालों में से अधिकतर लोग 18 से 44 वर्ष की आयु के होते हैं |

 

वर्तमान मे कोरोना संक्रमण काल में शिवपुरी के ब्लड बैंको में रक्त की कमी आई है। इससे मरीजों का इलाज बाधित हो रहा है। इस समस्या को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा को शासकीय पीजी महाविद्यालय में आज दिनांक 3 मई को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया,रक्त की कमी के कारण इमजेंसी में आने वाले मरीजों को खास परेशानी उठानी पड़ रही है। इस कैम्प में कोरोना महामारी के संबंध में सरकारी नियमों का पूर्ण पालन करते हुए रक्तदान करवाया आयोजित किया गया। इसमें संग्रहित रक्त सरकारी ब्लड बैंक शिवपुरी को दिया सौंप दिया गया है

अभाविप के आव्हान पर ही रक्तदान शिविर मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले में आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में रक्तदान करने वाले युवाओं में अभाविप के नगर उपाध्यक्ष कौशल यादव,प्रांत कार्येकरिणी सदस्य आदित्य पाठक,जयदीप धाकड़,साहित्य धाकड़,अभिषेक सिंह,गिर्राज ओझा,के साथ कई युवाओं ने बढ़ चढ़ कर रक्तदान कर इस महामारी में अपना सामाजिक कर्तव्य निभाया।। इस शिविर के आयोजन में प्रमुख रूप से जिला संयोजक मयंक राठौर,नगर अध्यक्ष दीप ओझा,नगर मंत्री विवेक धाकड़,यश राठौर मौजूद रहे।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0004

UPI के माध्यम से गलती से अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई धनराशि 95,000 रुपए को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक मधुकर दूबे पुत्र शुभाकर दूबे निवासी सरसवापर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *