मीरजापुर। अहरौरा स्थानीय थाना क्षेत्र के अहरौरा से चकिया मार्ग पर रविवार को बाइक सवार युवक की किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुटी रही
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक वैभव दुबे पुत्र हरिशंकर दुबे निवासी मुज्जफरपुर चकिया चंदौली करीब 23 वर्ष दोस्त रोहित के साथ अहरौरा आ रहा था जैसे ही आनंदीपुर गांव के पास पहुंचा कि किसी अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे वैभव दुबे की मौके पर मौत हो गई और रोहित घायल हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के मीरजापुर भेज दिया।