Breaking News
WhatsApp Image 2025 03 27 at 9.36.17 PM

योगी सरकार के 08 वर्ष पूर्ण: मीरजापुर में विकास उत्सव में सीएम ने किया शिरकत, लाभार्थियों को सौंपे प्रमाण पत्र

मीरजापुर, 27 मार्च 2025: सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीरजापुर में आयोजित विकास उत्सव कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सहित विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास की दिशा में कई मील के पत्थर तय किए हैं। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत अब तक 35,000 युवाओं को ऋण सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही, गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से विंध्यधाम, काशी होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने की योजना की जानकारी दी।

लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। पीतल उद्योग को पुनर्जीवित करने के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहायता देगी। साथ ही, मीरजापुर में हर घर नल योजना के तहत सभी घरों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

महाकुंभ आयोजन की सराहना मुख्यमंत्री ने हाल ही में आयोजित महाकुंभ की सफलता के लिए मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र की जनता की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनता ने अतिथि सत्कार की मिसाल पेश की, जिससे पूरे विश्व में भारत की संस्कृति और परंपरा की सकारात्मक छवि पहुंची।

अनुप्रिया पटेल ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा की केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुप्रिया पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि उनकी नेतृत्व क्षमता ने उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य की छवि से निकालकर अग्रणी राज्यों की श्रेणी में ला खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के तहत प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं।

इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सतत विकास और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का आश्वासन दिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …