Breaking News

योगापट्टी प,च,: दहेज के लिए बहु की गला दबाकर हत्या, प्राथमिकी दर्ज

दहेज के लिए बहु की गला दबाकर हत्या, प्राथमिकी दर्ज
– हत्या मामले मे पुलिस ने किया आरोपी सास-ससुर को गिरफ्तार
योगापटटी – थाना क्षेत्र के दुबवलिया गांव मे शुक्रवार की रात दहेज के लिए दहेज लोभी सास-ससुर व देवर ने बहु की गला दबाकर हत्या कर दी है । घटना के बावत मृतिका के पिता नुरूल हक ने योगापटटी थाना मे आवेदन देकर मृतिका अनवरी बेगम पति हसनैन आलम के सास ससुर देवर पर दहेज के लिए हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है । दिए आवेदन मे उसने बताया है कि उसके बेटी अनवरी बेगम के पति हसनैन आलम विदेश मे काम करता है । उसके बेटी के ससुर सकीम मिया सास सैरून खातुन व देवर साहेब मिया उसके लडकी को हमेशा मारपीट कर रहे थे । दो वर्ष पूर्व उसके लडकी को मारपीट कर घर से निकाल दिए थे । जिसकी स्थानीय स्तर पर पंचायती के बाद सुलह कराया गया । लेकिन उसके बाद भी दहेज के लोभी उसके सास-ससुर ने उसके लडकी के साथ हमेशा मारपीट कर घर से निकाल देने की घटना को अंजाम देते रहे । उसने बताया कि शनिवार की सुबह दुबवलिया गांव के ग्रामीणो द्वारा घटना की जानकारी दी गई । घटना की खबर पर स्थानीय योगापटटी थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतिका के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमाईटम के लिए बेतिया एमजेके अस्पताल भेज दिया । वही पुलिस ने आरोपी सास-ससुर को गाव के बाहर सरेह से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । थानाध्यक्ष विवेक कुमार जयसवाल ने बताया कि आवेदक के बावत पुलिस हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी सास-ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा ibn24x7news प,च,बिहार

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज उद्योगपति अडानी ने किया प्रभु श्रीराम का दर्शन, पूजन

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या। देश और दुनिया के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *