Breaking News

फरीदाबाद : एड्स दिवस पर छात्रों को संबोधित किया

एड्स दिवस पर छात्रों को संबोधित किया
फरीदाबाद:विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन. आई. टी.नंबर-3 की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एन.एस.एस. युनिट ने बढ- चढ कर भाग लिया इस अभियान को सफल बनाया गया | विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना फरीदाबाद के जिला संयोजक व एन.एस.एस.अधिकारी सुशील कणवा की देख रेख में स्कूल के नौंवी से बाहरवीं कक्षा के छात्रों को एड्स की जानकारी बढ़ने हेतू और जागरूकता फैलाने के लिए विशाल रैली का आयोजन किया |
विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में एड्स कंट्रोल सोसाइटी पंचकूला के अधिकृत ट्रेनर, मोटिवेटर और काउंसलर श्री कृष्ण कुमार व एम्स हॉस्पिटल बल्लबगढ़ ब्रांच से श्री पंकज नागर व एन.एस.एस.युनिट के प्रभारी सुशील कणवा ने स्कूल के नौवीं व बाहरवीं कक्षा के छात्रो को एड्स के विषय पर बोलते हुये बताया की एड्स क्या है और किस प्रकार एड्स बीमारी फैलाती है और इससे अपने आप को बचाने के क्या उपाय हैं | उन्होंने बताया की असुरक्षित यौन सम्बन्ध, संक्रमित सुइयों का प्रयोग,संक्रमित रक्त चढ़ाने और गर्भ में पल रहे या स्तनपान से बच्चे को संक्रमित माँ से यह रोग फैलता है ।
संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने ,मच्छरों के काटने से ,संक्रमित व्यक्ति के कपड़ो के प्रयोग से ,संक्रमित व्यक्ति की देखभाल करने से यह रोग नही फैलता । स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने भी बच्चो को सावधानी बरतने व इस बीमारी से बच कर रहने की बात कही।
इसी कार्यक्रम के अंतर्गत विधालय की एन.एस.एस.युनिट के स्वयंसेवको ने एड्स जागरूकता रेली एन.आई.टी.नंबर-3 की गलीयों में रैली निकाली व इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल श्री राजेश शर्मा,एन.एस.एस.अधिकारी सुशील कणवा , शिव दत्त प्रवक्ता, डॉक्टर जितेंद्र शर्मा प्रवक्ता , वीरेंदर पाल प्रवक्ता , जितेन्द्र चौधरी ,जिले सिंह प्रवक्ता,तारा चंद प्रवक्ता,राम कुमार प्रवक्ता,लष्मी नारायण गौड़,राकेश शास्त्री,अध्यापिका अनीता शर्मा व स्कूल का स्टाफ व स्कूल के एन.एस.एस. इकाई के स्वयंसेवको ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया ।

रिपोर्ट बी. आर. मुराद ibn24x7news  फरीदाबाद,हरियाणा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *