कई जगहों पर योग गुरु द्वारा योगासन कराते हुए प्रेरित किया गया
मीरजापुर। 21 जून 2024 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अहरौरा थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के नेतृत्व में अहरौरा थाना, नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी के नेतृत्व में सामुदायिक भवन दुर्गा मंदिर स्थल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर कार्यवाह अखिलेश के नेतृत्व में पोखरा सहुवाईन, सहित दर्जनों शिक्षण संस्थान, सार्वजनिक स्थानों पर योगा किया गया। सभी जगहों पर योग गुरु द्वारा योग के प्रति जागरुक करते हुए विभिन्न प्रकार के योगासन कराए गए। योगगुरु द्वारा मानव जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को नियमित रुप से योगाभ्यास करने हेतु प्रेरित किया गया।