Breaking News
WhatsApp Image 2024 06 21 at 4.51.35 PM scaled

सेशन हाउस सिविल लाइन में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

बलिया।माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया अशोक कुमार-सप्तम के अध्यक्षता में आज दिनांक 21.06.2024 को प्रातः 06ः00 बजे सेशन हाउस सिविल लाईन बलिया में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण के साथ योग दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।WhatsApp Image 2024 06 21 at 4.51.35 PM scaled

उक्त योग दिवस को सफल बनाये जाने हेतु शिविर में योग उपस्थित योग शिक्षक सर्वेश कुमार,वेद प्रकाश प्रभारी पतंजलि योग समिति एवं वरिष्ठ योग शिक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया और साथ स्वथ्य जीवन हेतु योग की महत्ता के बारे में बताया। इस अवसर पर लोगो को योग हेतु प्रेरित करते हुए जनपद न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि योगः कर्मसु कौशलम अर्थात् योग से ही कर्मो की कुशलता है, भारतीय संस्कृति की वैदिक परम्परा को जीवन्त करते हुए मानव शरीर के मानसिक एवं शारीरिक विकास हेतु योग एक महत्वपूर्ण प्रयास है। योग को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करें।

उक्त कार्यक्रम में विरेन्द्र कुमार पाण्डेय प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बलिया, अरविन्द्र कुमार उपाध्याय पीठासीन अधिकारी मोटर दुघर्टना दावा अधिकरण बलिया, अपर जनपद न्यायाधीश पुनीत कुमार गुप्ता, प्रथम कान्त,रवि करन सिंह, महेश चन्द्र वर्मा,ज्ञान प्रकाश तिवारी, रामकृपाल, संजय कुमार गोंड अपर सिविल जज सी0डि0,शाम्भवी यादव मुख्य न्यायिक मजिस्टेट, सुश्री गार्गी शर्मा, चन्दन कुमार, अधिवक्तागण एवं समस्त तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *