मीरजापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव में हाइवा ने ट्रक में पीछे से मारी टक्कर जिसमे हाइवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिन शुक्रवार की सुबह लगभग चार बजे वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर स्थित थाना क्षेत्र के बाराडीह कुदारन के मध्य में तेज रफ्तार हाइवा ने ट्रक को पीछे से जोरदार मारी टक्कर जिसमे चालक वासुदेव मिश्रा पुत्र कन्हैया मिश्रा (40) वर्ष निवासी ग्राम सभा पट वध थाना चोपन जनपद सोनभद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची 108 इमरजेंसी एम्बुलेंस एमटी शैलेंद्र यादव ने तुरंत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा ले जाया गया जहां पर चिकित्सको ने बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। दोनो गाड़िया सोनभद्र से गिट्टि लादकर वाराणसी की तरफ जा रही थी। पुलिस द्वारा क्षतिग्रस्त हाइवा को क्रेन के मदद से किनारे करवाया गया जिसे आवगमन सुचारू रूप चालू हुआ।