Breaking News
WhatsApp Image 2024 06 20 at 6.18.44 PM

जरगो जलाशय में पानी नहीं भगवान भरोसे हुई खेती

मीरजापुर। अहरौरा क्षेत्र के अतरौली डाक बंगले पर गुरूवार को किसान कल्याण समिति जरगो कमाण्ड की मासिक बैठक संपन्न हुई ।

WhatsApp Image 2024 06 20 at 6.18.44 PM
बैठक में किसानों को अवगत कराया गया की जरगो बाधँ मे इस समय अत्यंत कम पानी है जिससे धान की नर्सरी डालना एव नहरों को आवश्यक पंसाल से चलाना संभव नहीं है ।
जनपद के बड़े बाधो में शुमार जरगो जलाशय में पानी तलहटी में चले जानें से पूरे जरगो कमाण्ड के धान की नर्सरी डलवाना सम्भव नहीं है ।

ऐसे विकट परिस्थिति पर विचार करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि प्रकृति के सहारे नर्सरी डाली जाय ।
तथा प्रकृति के सहारे ही नर्सरी खड़ी कर बचाने का भी प्रयास किया जायेगा ।
और धान की रोपाई के समय नहर खोला जाएगा परंतु यदि नर्सरी पड़ कर उग जाती है और इसको बचाने की स्थिति आ जाती है तो नहर चलाकर नर्सरी को बचाया जाएगा।

जरगो कमाण्ड पर व्यापक विचार विमर्श करते हुए कमाण्ड के टेल के किसानों से आग्रह किया गया कि बाँध में जल की अनुपलब्धता को देखते हुए धान की खेती का जोखिम न उठाए और उसकी जगह दूसरे वैकल्पिक ग़ैर पारंपरिक फसलों की भी खेती किसान करे।
बैठक में किसानों ने मांग किया की नरायनपुर पम्प कैनाल का पानी हुसैनपुर वियर में लाने का जो प्रस्ताव पहले से बना है उस पर शासन पर दबाव दिया जाय ताकि परियोजना जल्द से जल्द पूर्ण हो।
उसके साथ ही नरायनपुर पम्प कैनाल के अभियंता से बात कर अदलहाट तक जो पानी नरायनपुर पम्प कैनाल का आता रहा है उसे लगातार बनाए रखा जाय ।
बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शास्त्री और संचालन महामंत्री हरिशंकर सिंह पटेल ने किया ।
बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष बजरंगी कुशवाहा,रामचंद्र सिंह, सरदार अजीत सिंह, प्यारेलाल मौर्या, गुलाब सिंह, संदीप सिंह, चिरंजीव सिंह, रवी सिंह मुन्ना, अवधेश सिंह सेवाराम सिंह, गुल्लू सिंह, रामनाथ सिंह, राम सकल मौर्या आदि लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *