Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 06 at 9.09.17 PM

3 घण्टे के अन्दर, लूटी गयी iphone -12 व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ 2 अभियुक्तो को कैण्ट पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

 

 

रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर

गोरखपुर जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट महोदय के कुशल मार्गदर्शन में शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा सर्विलांस टीम की मदद से मु0अ0सं0 10/22 धारा 392 भादवि बढ़ोत्तरी धारा 411 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर से संबंधित अभियुक्तगण 1. आयुश शाही पुत्र सतीष शाही निवासी बगहा बाबा मंदिर रुस्तमपुर थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर 2. शनी पाण्डेय पुत्र शिवेन्द्र पाण्डेय निवासी बगहा बाबा मंदिर थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर के कब्जे से लूट की एक अदद एप्पल-12 मोबाइल व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल को बरामद करते हुए दिनांक 06.01.2022 को समय करीब 14.15 बजे बलदेव प्लाजा द्वितीय तल पर CASHIFY मोबाइल की दुकान से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।

घटना का संक्षिप्त विवरण- वादी OLX के माध्यम से अपना मोबाइल iphone-12 बेचने के लिए उक्त आरोपी आयुश शाही व शनी पाण्डेय से संपर्क किया । दोनो अभियुक्तो ने वादी को मोहद्दीपुर चौराहे पर बुलाकर मोबाइल खरीदने के बहाने छिनकर भाग गये एवं मोबाइल को बेचते समय सर्विलांस की मदद से कैण्ट पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *