Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 09 at 10.00.35 PM

प्रचंड बहुमत के साथ फिर बनाएंगे सरकार: मंत्री आशुतोष टण्डन।

रिपोर्ट ब्यूरो

मंत्री ने गोरखपुर के मेयर और पार्षदों से की वार्ता

गोरखपुर। एक दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए नगर व शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार व गरीबी उन्मूलन मंत्री आशुतोष टण्डन ने गोरखपुर सर्किट हाउस पहुँचकर अधिकारियों संग बैठक की साथ ही गोरखपुर मेयर सीताराम जायसवाल समेत शहर के पार्षदों के साथ वार्ता भी की।इस दौरान मंत्री ने हमारे संवाददाता अनुराग कुमार से ख़ास बातचीत की है। आपको बतादें कि उत्तरप्रदेश के नगर व शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार व गरीबी उन्मूलन मंत्री आशुतोष टण्डन आज एक दिवसीय दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने अधिकारियों संग बैठक कर उचित दिशानिर्देश दिया इसके बाद मंत्री गोरखपुर के मेयर सीताराम जायसवाल और पार्षदों से मिलें जहां उन्होंने पार्षदों की समस्याओं को सुना और त्वरित निस्तारण करने का आस्वाशन भी दिया। उन्होंने बताया कि उनका विभाग जन जनसमस्याओं का हल करने वाला विभाग है, उनके लोग लगातार जनता को राहत पहुचाने वाला काम कर रहे है।साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में जो काम हो रहा वाकई तारीफ़ के काबिल है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्री आशुतोष टण्डन ने कहा कि प्रचण्ड बहुमत के साथ सीएम योगी के नेतृत्व में फिर बीजेपी ही सरकार बनाएगी।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *