Breaking News
757eed3f 64a8 4c25 898d fe29a2a914c4

जोगणियां माता पैदल दर्शन करने जाते समय ईक्को गाडी में आधा दर्जन सवार अज्ञात लोगों ने दो जनो का किया अपहरण

 

अपहरणकर्ताओं ने पांच 5 लाख रूपये फिरोती की मांग , तीन थाना अधिकारीयों ने किया अपहरणकर्ताओं की गाड़ी का पीछा पुलिस को पीछे देख बबराना के पास अपहरणकर्ताओं कि गाड़ी पलटी757eed3f 64a8 4c25 898d fe29a2a914c4

बीगोद -भीलवाड़ा से नवरात्र में मन्नत, मनोकामना को लेकर पैदल दोस्तों संग जोगणियां माता जाते समय ईक्को गाडी में सवार आधा दर्जन के करीब अज्ञात लोगों ने दो जनों का अपहरण कर लिया दोनों के साथ मारपीट करते हुए एक जने को सवाईपुर ही उतार दिया तत्काल बिगोद थाने पहुंच कर पुलिस को अवगत कराया बिगोद पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए बडलियास,सदर थाने को सूचना दी ।

बिगोद थानाधिकारी दिलीप सिंह, मय जाब्ता बडलियास थाना अधिकारी शिवचरण, सदर थाना अधिकारी पूरणमल, अपहरणकर्ताओं की गाड़ी का पीछा किया पुलिस को पीछे आता देखकर घबराए अपहरणकर्ताओं की गाड़ी बबराना बनेडा जिला शाहपुरा के पास पलटी खा गई । अपहरणकर्ता पलटी खाई हुई गाड़ी से निकलकर गाड़ी एवं युवक को वहीं छोड़कर भाग गए इस कार्यवाही में बनेडा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल रामसुख का भी सहयोग रहा और 5 लाख रुपए की फिरौती की मांग की ।

घटना बिगोद थाना क्षेत्र के नया गांव के पास की बताई गई बिगोद थानाधिकारी दिलीप सिंह राठोर ने बताया कि सत्तू पिता भेरुलाल माली निवासी मालीखेड़ा भीलवाड़ा ने रिपोर्ट दी कि गुरुवार को भीलवाड़ा से जोगणियां माता दर्शन करने के लिए में और मेरा दोस्त मनीष पिता भेरू लाल जाट निवासी मंगरोप व अन्य साथी पैदल- पैदल जोगणिया माता जा रहे थे।

गुरुवार करीब सात बजे नयागांव बोहरी माता के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से एक ईक्को गाडी आई जिसमें करीब 5- 6 लोग सवार थे। मेरे और मेरे दोस्त के साथ मारपीट करते हुए जबरदस्ती ईक्को गाड़ी में बिठा लिया मेरे साथ मारपीट करते हुए मुझे तो सवाईपुर में ही उतार दिया। और मेरे दोस्त मनीष को साथ ले कर चले गए ।बबराना तरफ ले जाकर मारपीट कि उसी दौरान गाड़ी पलटी खा गई।

अपहरण कर्ता गाड़ी व मनीष को वहीं छोडकर भाग गये। रिपोर्ट में बताया कि अपहरण कर्ता ने 5 लाख रूपये की फिरौती की मांग की उसके बाद मनीष को छोडेंगे लेकिन गाडी पलटी खाने से घटना क्रम बदल गया। बिगोद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर, सतु का मेडिकल कराया, पुलिस के अथक प्रयास से मनीष बबराना बनेडा के पास छुडवाया।

पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुहावना कर अपहरण कर्ताओं की तलाश शुरू की।
फोटो कैप्शन– मौका मुयावना का फोटो व प्रार्थी का फोटो शाम को 7बजे आयेगा फिर भेजेंगे)
फोटो–प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *