Breaking News

जब रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो कैसे मिलेगा न्याय

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

✍️ असहाय दिव्यांग ने लगाई एसएसपी से न्याय की गुहार

✍️दिव्यांग हरिभवन रावत ने सिपाही मोनिश अली पर लात घूसों से मारने के लगाये गम्भीर आरोप

✍️दिव्यांग अपनी पिटाई पर मांगता रहा दुहाई की भीख परन्तु सिपाही का नही पसीजा दिल

26/05/2021 मवई अयोध्या – पटरंगा थाना क्षेत्र से एक दिव्यांग दलित की पिटाई का मामला प्रकाश में आया है।पूर्णतया दिव्यांग हरिभवन रावत ने मामले मे जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय से न्याय की गुहार लगाई है।हम यह भीआपको अवगत कराते चले कि पूरा मामला पटरंगा थाना के हाइवे चौकी क्षेत्र का है।जहाँ एक दिव्यांग हरिभवन रावत नि०करौंदी होलूपुर थाना मवईअपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर बिशेष कार्य से नजदीकी चौराहा मियां कापुरवा पूरेशाहलाल गया था।वहीं पर मौजूद सिपाही मोनिश अली ने मास्क न लगाने का हवाला देकर चालान काट दिया।

दिव्यांग ने चालान कटवाकर चालान शुल्क भरते हुए मोटसाइकिल आगे बढा दी।फिर क्या था साहब सिपाही मोनिशअली ने गालियां देनी शुरू कर दी।पीडित के विरोध व्यक्त करने पर लात जूता चलने लगे।साहब कूसूर बस इतना था कि दिव्यांग ने मास्क नही लगा रखा था।इतना ही नही जब दिव्यांग मोटरसाइकिल से नीचे गिर गया तब भी साहब को उस पर रहम नही आयी।

 

फिलहाल मामला जो भी हो इस तरह के पुलिसिया जुल्म के किस्से अंग्रेजी साशन की दास्तान बयां करने मे कोई कोर कसर नही छोडते।पीड़ित ने कार्यवाही न होने पर नहर मे कूदकर आत्महत्या करने की बात कही है।सूबे के यशस्वी मुख्यमंत्री महोदय मा०योगीआदित्यनाथ जी दिव्यांगों व महिलाओं के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रहें है। लेकिन दिव्यांग के साथ पुलिस की बर्बरता शर्मसार करने वाली। इंसाफ के लिए लड़ रहा दिव्यांग, सवाल यह उठता है कि क्या मिल पाएगा दिव्यांग को न्याय,?

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *