Breaking News

पश्चिमी चम्पारण – जदयू की अब होगी प्रमंडलीय स्तर पर दलित महादलित सम्मेलन

विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार
जदयू सिवान जिला अध्यक्ष श्री इंद्रदेव सिंह पटेल की अध्यक्षता में सिवान जिला परिषद सभागार में सारण प्रमंडलीय दलित महादलित सम्मेलन की तैयारी का जायजा लेते हुए जनता दल यूनाइटेड गोपालगंज अध्यक्ष माननीय प्रमोद कुमार पटेल कार्यक्रम की तैयारी पर बोलते हुए श्री पटेल ने कहा कि कुछ दिन पहले ही गोपालगंज में जिला जदयू दलित महादलित सम्मलेन का आयोजन हुआ था। जिसमे हजारो की तादाद में जदयू कार्यकर्ताओ ने अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया था। इस जानकारी को साझा करने का मकसद सिर्फ इतना ही था कि प्रमंडल स्तर पर भी इस कार्यक्रम को सफल बनाया जाये। अपनी बातों को रखते हुए श्री पटेल ने कार्यक्रम का सफलता का श्रेय केवल और केवल अपने जुझारू, कर्मठ, ईमानदार कार्यकताओ को दिया और सभी प्रमंडल स्तर के जदयू कार्यकर्ताओ को आवाहन किया कि आप सभी आपने अपने क्षेत्र में घर घर जाकर इस कार्यक्रम को बतावे। जैसी सफलता गोपालगंज के कार्यक्रम में हमें मिली। उम्मीद करता हूँ की सारण प्रमंडलीय इस कार्यक्रम को भी ऐतिहासिक बनाया जायेगा। धन्यवाद देते हुए कहा कि विकाश पुरुष माननीय मुख्यमंत्री ने कभी भी अपने सिद्धान्त से समझौता नहीं किया। बिहार का विकाश ही उनका मकसद है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

देवरिया – प्राथमिक विद्यालय पर पेड़ की डाली गिरी, बड़ा हादसा टला

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट दिनेश भटनी भटनी (देवरिया)। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बरई टोला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *