Ibn24x7news विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार
घटना जिले के सहार थाना क्षेत्र के बजरेया गांव इलाके की है. जानकारी के मुताबिक मामूली में हथियारबंद अपराधियों ने चौकीदार पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी और मृतक के पिता चौकीदार भुखन यादव की भी जमकर पिटाई कर दी. इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और वो आक्रोशित हो गए.
गुस्साये ग्रामीणों ने आरोपियों के घर में तोड़फोड और आगजनी की. इस दौरान घटनास्थल पर पहुंचे सहार थानाध्यक्ष संजय कुमार को भी लोगों का आक्रोश झेलना पड़ा. भीड़ ने उन पर भी जानलेवा हमला बोल दिया और गोलियां चलाई जिसमें एक गोली थानाध्यक्ष को भी जा लगी और वो जख्मी हो गए. आनन फानन में वहां मौजूद पुलिसकर्मियो ने थानाध्यक्ष का बचाव करते हुए तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लाया.
Tags पश्चिमी चम्पारण
Check Also
पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई
टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …