Breaking News

बगहा:- सुदर्शन बीन के हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु भाजपा अति पिछड़ावर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार
बगहा:- बगहा पुलिस जिला के भाजपा अति पिछड़ावर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमरलाल चौधरी ने शुक्रवार को सुदर्शन बीन के हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी घनश्याम मीणा को एक ज्ञापन सौंपा।जिसमें पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि सुदर्शन बिन पिता बनारसी ग्राम बलकहवा थाना चिउटाहाँ पुलिस जिला बगह की हत्या दिनांक 15-08- 2018 को अभियुक्त लालबाबू मियां,बबुईमियां, पेपर मियां,नूरूल मियां,लड्डु खान सभी साकिन बैराटी,थाना चिऊटाहाँ द्वारा उस समय कर दी गयी।जब पूरा भारतवर्ष, स्वतंत्रता दिवस के रूप में राष्ट्रीय पर्व मनाया जा रहा था।आजादी के लिए हुए शहीदों का गुण गान गाया जा रहा था। इस शुभ घड़ी में एक गरीब नि:सहाय की हत्या शासन और प्रशासन की गरिमा को शर्मसार कर दिया हैं। वही स्थानीय प्रशासन द्वारा इस घटना की जानकारी मिलने के बाद भी नजर अंदाज किया गया। जिससे स्थानीय प्रशासन विश्वास करने योग्य नहीं रह गया है एसडीएम से निवेदन की है कि उक्त घटना में संलिप्त पुलिस पदाधिकारी को निलंबित करते हुए 48 घंटे के अंदर आरोपी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाए अन्यथा हम सभी राजनीति और सामाजिक हिन्दू संग़ठन के कार्यकर्ता बाध्य होकर रोड पर उतरने का कार्य करेंगे। और आंदोलन का रूप अख्तियार करने को मजबूर हो जाएंगे।मौके उपाध्यक्ष ओमनिधि वत्स, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के महामंत्री अभिषेक कुमार जयसवाल सहित तमाम पार्टी के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *