Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 22 at 11.26.13

रक्षा-बंधन’ से बड़ी जिम्मेदारी के बंधन से बंधे हैं हम पुलिस-जन, इस बंधन का नाम है-‘सुरक्षा बंधन’

 

रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

आज पवित्र सावन महीने का आखिरी दिन है आज रक्षा-बंधन का पावन पर्व है। बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधेगी । उसे अपने हाथों से तिलक लगाएगी, मिठाई खिलाएगी और अपने हृदय की गहराइयों से लाख- लाख दुआएं देगी ताकि भाई मजबूत बने,अच्छा इंसान बने, और तभी वह बहन की रक्षा कर सकेगा, देश की रक्षा कर सकेगा ।

हम पुलिस जन तपती धूप में धूल और धुआं झेलते हुए चौराहे पर खड़े रहकर ट्रैफिक ठीक रखते हैं ताकि कोई अकाल ही काल के गाल में न समा जाए । कहीं आग लग जाने की सूचना पर हम दमकल (फायर टेंडर) लेकर दौड़ पड़ते हैं ताकि कोई जलकर अकाल ही मौत के मुंह में न चला जाए ।

 

पशु पक्षी मनुष्य किसी पर भी सुरक्षा का संकट आता है, हमें सूचना मिलती है तो हम भोजन,आराम,परिवार का सानिध्य, पूजा, इबादत, त्यौहार सब कुछ छोड़कर बस दौड़ पड़ते हैं सब की सुरक्षा के लिए पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए, अपराधी को पकड़ने के लिए हम दिन-रात एक कर देते हैं, हमारे बच्चे, हमारी बहनें, माता-पिता व परिवार के सारे लोग हमारे संग बैठकर तसल्ली से बात करने को, समय बिताने को तरस जाते हैं; क्या यह कम बड़ा त्याग है?

 

तमाम अभावों में भी हम पुलिस जन इन सभी मुश्किलों, दुश्वारवारियों को हंसते-हंसते झेल जाते हैं, क्योंकि हम अतिशय पवित्र ‘सुरक्षा-बंधन में बंधे हैं । हमारी कलाई को सभी ने सुरक्षा-बंधन के पवित्र एवं अटूट धागों से सजाया है । हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि सभी के हृदय की गहराइयों से हम पुलिस जनों को दुआएं,आशीष व शुभकामनाएं मिलेंगी, ताकि हम और भी अधिक मजबूती से सभी की सुरक्षा कर पाने में कामयाब हों…

तह-ए-दिल से सभी को रक्षा-बंधन के पावन पर्व पर बारंबार शुभकामनाएं….

अजय कुमार , IPS
पुलिस अधीक्षक, हरदोई

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *