संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या
19/08/2021 मवई अयोध्या – श्री शैलेष कुमार पाण्डेय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद-अयोध्या द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन तथा श्रीमान् क्षेत्राधिकारी रूदौली श्री रितेश कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में तथा थाना कोतवाली रूदौली प्रभारी निरीक्षक श्री बिनोद बाबू मिश्रा के कुशल निर्देशन में
दिनांक 19.08.2021 को वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया गया। थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 319/21 धारा 306 भादवि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त धर्मराज पुत्र स्व0 रामनरेश व अभियुक्ता शैलकुमारी पुत्री धर्मराज को लगातार दविश देकर भेलसर चौराहा रामनरेश ढाबा के सामने से गिरफ्तार कर लिया गया। वांछित अभियुक्त व अभियुक्ता को नियमानुसार मा0 न्या0 के समक्ष भेजा जा रहा है ।