Breaking News

पथ संचलन में स्वयं सेवकों ने मिलाए कदम से कदम

बीगोद-/मांडलगढ़ मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन राणा सांगा सेवा संस्थान से दोपहर एक बजे प्रारंभ होकर वन विभाग, अहिंसा सर्कल, नई आबादी,स्टेच्यू सर्कल, वकील कॉलोनी से बस स्टैंड, गायत्री मंदिर, बालिका विद्यालय, सदर बाजार, पुरानी आबादी गांधी चौक से बोलपुरिया बस्ती होता हुआ भंवरिया के माता जी पर सम्पन्न हुआ।

संचलन में घोष के ठहाके पर स्वयं सेवक कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। संचलन में भारत माता की जयकारों के साथ जगह जगह पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया। बौद्धिक से पहले अवतरण व काव्य गीत हुआ। कार्यक्रम में शस्त्र पूजन किया गया। संचलन में पांच सो स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में चल रहे थे।

खंड कार्यवाह महेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि बौद्धिक कार्यक्रम में सूर्य प्रकाश शर्मा कुटुंब प्रबोधन सह संयोजक

चित्तौड़ प्रांत ने कहा कि विजयादशमी पर्व पर शास्त्र के साथ साथ शस्त्र पूजन अति आवश्यक हैं। प्रत्येक घर में शस्त्र पूजन होना चाहिए। देश विरोधी ताकते देश को तोड़ने का काम कर रही हैं लेकिन देश का युवा इसका मुंह तोड़ जवाब देगा।

भारत भूमि पर स्वयं भगवान जन्म लेने आते है। भारत भू पर कण कण में ईश्वर विद्यमान है।भारत पुनः विश्व गुरु बनेगा। पूरा विश्व सनातन धर्म का अनुसरण करेगा।

इस अवसर पर खंड संघचालक नारायण लाल सनाढ्य, जिला शारीरिक प्रमुख आनंद मोहन प्रजापत, जिला मुख्य मार्ग प्रमुख प्रदीप सेन, शारीरिक शिक्षण प्रमुख दीपक सारस्वत, सह खंड कार्यवाह राजकुमार धाकड़, नगर कार्यवाह योगेन्द्र कुम्हार, अभिषेक श्रोत्रिय,जिल कार्यवाहक लादूलाल सिंह सहित खंड के स्वयंसेवक संचलन में उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

भारत स्काउट गाइड ने नवनियुक्त उप जिला कलक्टर से की शिष्टाचार भेंट

भीनमाल (मनीष दवे) – राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के सीओ जालोर सवाई सिंह राठौड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *