Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 28 at 6.17.13 PM

विशाल नेत्र चिकित्सा और मोतियाबिंद जांच शिविर

भीनमाल में ब्रम्हाकुमारी का 122वां नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, 229 मरीजों की हुई जांच

मनीष दवे IBN NEWS

भीनमाल :– ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र एवं ग्लोबल नेत्र अस्पताल आबूरोड ने मिलकर 122वां विशाल नेत्र चिकित्सा एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया। नेत्र चिकित्सा शिविर में कुल 229 लोगों की आंखों की जांच की गई तथा 34 मोतियाबिंद ऑपरेशन योग्य लोगों को ऑपरेशन के लिए ग्लोबल नेत्र अस्पताल आबूरोड ले जाया जाएगा।

ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र की संचालिका बी के गीताबेन ने कहा कि संस्था की ओर से अभी तक 121 इसी प्रकार के शिविरों का सफल आयोजन किया गया। उपखंड अधिकारी जवाहराराम चौधरी ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची और अच्छी सेवा है जिससे पुण्य की प्राप्ति होती है। बीके शैल बहन ने ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा किए जाने वाले कार्य एवं संस्था के बारे में सभी को जानकारी दी। ओमप्रकाश खेतावत ने आगुन्तकों का स्वागत करते हुए कहा कि इससे गरीब और कमज़ोर लोगों को राहत पहुंचाने में मदद मिलती है।

शिविर में उपस्थित भंवरलाल माली ने इसी प्रकार के नेत्र रोग एवं मोतियाबिंद जांच शिविर आगामी माह में करवाने की घोषणा की। डॉ. पूजा ग्लोबल नेत्र अस्पताल आबूरोड ने नेत्र रोग एवं उसके बचाव के बारे में जानकारी दी कि किस प्रकार हम अपनी आंखों की सुरक्षा करें ताकि आंखों से संबंधित कोई रोग न हो सके।

शिविर में ग्लोबल नेत्र अस्पताल आबू रोड के डॉ पूजा, विष्णु व नेहा, अंजली, मांगीलाल सहित उनकी टीम ने निशुल्क सेवाएं प्रदान की। शिविर में ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से कीर्ति बहन, सुमन बहन, अंजलि, संध्या, सुमन, जोगाराम चौधरी, धन्नाराम प्रजापत सहित कई लोग उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *