फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबादःबल्लभगढ़ स्थित चावला कालोनी के अग्रसेन पार्क में हरसीरत फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा गरीबों लोगों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े वितरित किए हैं। हरसीरत फाउंडेशन की अध्यक्ष हरमीत कौर ने बताया कि इस समय बेहद ठंड का मौसम है इस ठंड में बहुत से लोगों के पास पहनने के लिए गर्म कपड़े नही होते हैं इसलिए हमारी ट्रस्ट से कुछ समाज सेवियों ने मिलकर गरीब लोगों को कपड़े वितरित किए हैं। इस मौके पर परमजीत कौर,अमिता,राधे ये सभी मौके पर मौजूद रहे।