Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 25 at 11.43.13 PM

विनीता ने पूर्व महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल बनकर दी योग की शिक्षा

रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर

गोरखपुर। महिला योग शक्ति दिवस के अवसर पर  राप्तीनगर फेज 3 (पत्रकारपुरम) में महिला सशक्तिकरण से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भारतीय योग संस्थान नयी दिल्ली के तत्वावधान में गोरखपुर शाखा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं को योग से संबंधित जानकारी दी गई। भारतीय योग संस्थान की जिला प्रभारी कविता भाटिया ने बताया कि कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , महिलाओं को स्वावलंबन के उपाय ,कोरोना से बचाव हेतु जागरुक करना, घरों में योग को बढ़ावा देने आदि की जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं ने फैशन शो का भी प्रदर्शन किया। भारत माता, देश की पूर्व महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल का स्वरूप अपना कर एक दूसरे को सशक्त होने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से विनीता त्रिवेदी, कविता रंजना नन्दिनी विभा मंजू शशि विद्दोतमा ममता रेनू सीमा आदि उपस्थित थीं।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *