Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 25 at 11.43.39 PM

चार नफर शातिर आटो लुटेरे हुए गिरफ्तार

रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा वाँछित अपराधीयों के विरूद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय उत्तरी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चिलुआताल मय हमराही फोर्स व एस0ओ0जी टीम के साथ, दिनांक 21.12.2021 को रात्रि में 8.00 बजे रामपुर चक बन्धे पर चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दीप कुमार पुत्र बसन्त निवासी ग्राम व पोस्ट बसन्तपुर टोला बटौरा थाना घुघली जनपद महराजगंज ह0मु0 शिवपुर सहबाजंगल पादरी बाजार थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर से 1500रू0, मोबाइल व आटो छिनने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 479/2021 धारा 392 भादवि0 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर चेकिंग में मामूर थे कि आज दिनांक 25.12.2021 को समय करीब 6.30AM पर मुखबीर खास की सूचना पर महुआतर तिराहे पर लूट करने वाले चार लूटेरों के गिरोह को गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस मे लिया गया । जिनके पास से लूट का आटो बजाज मैक्सिमा इंजन नं0 AZXWMFQ7477 तथा चेचिस नं0 MD2B17AX0MWF11993 रंग हरा पीला व 730 रु0 बरामद हुआ । जिन्हें पुलिस हिरासत में मा0न्यायलय भेजा जा रहा है ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *