Breaking News

विन्ध्याचल , मीरजापुर: गंगा घाट से उचक्कों ने उड़ाया 46000 हज़ार

गंगा घाट से उचक्कों ने उड़ाया 46000 हज़ार
विन्ध्याचल , मीरजापुर– शारदीय नवरात्र मेला के दौरान गंगा घाट पर स्नान कर रहे स्नानार्थी का पर्स , मोबाइल इत्यादि उचक्कों ने उड़ा दिया । मीरजापुर नगरपालिका परिषद में जलकल विभाग में फोरमैन के पद पर कार्य कर रहे देवेंद्र कुमार के अनुसार उनके छोटे भाई का मित्र कपिल द्विवेदी निवासी फैजाबाद गंगा घाट पर अपना सामान इत्यादि रखकर गंगा में डुबकी लगाकर वापस लौटे तो उनका पर्स , मोबाइल गायब था । पर्स में 46000 नगद औऱ आधार कार्ड इत्यादि मौजूद था । कोतवाली में जाकर इसकी लिखित सूचना देने पर गुमशुदगी की सूचना दर्ज की गई । पीड़ित को इस बात की पीड़ा है कि चोरी की प्राथमिकी नही दर्ज हुई ।

रिपोर्ट विकास चन्द्र अग्रहरि ibn24x7news मिर्जापुर

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *