Breaking News
विकसित यूपी 2047 गोष्ठी में अहरौरा पालिका में शामिल विधायक रमाशंकर सिंह पटेल

अहरौरा पालिका में विकसित यूपी 2047 पर गोष्ठी, विधायक ने प्रदेश को समृद्ध बनाने की प्रतिबद्धता जताई

स्वदेशी को अपनाकर ही हम सच्चे अर्थों में आत्मनिर्भर बन सकते हैं : विधायक रमाशंकर सिंह पटेल

मड़िहान विधायक ने जताई आस – जल्द बनेगा अहरौरा में ब्लॉक और तहसील

मीरजापुर। ‘विकसित उत्तर प्रदेश 2047—समृद्धि का शताब्दी पर्व’ महाअभियान के तहत शनिवार को नगर पालिका परिषद अहरौरा में एक भव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित और समृद्ध राज्य बनाना है।

गोष्ठी की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरीअधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल आर्थिक स्वतंत्रता का प्रतीक नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और स्वाभिमान का प्रतीक है।

उन्होंने नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की और कहा कि –

“विदेशी वस्तुओं के बजाय देश में निर्मित उत्पादों को अपनाकर ही हम सच्चे अर्थों में आत्मनिर्भर बन सकते हैं।”

विधायक पटेल ने कहा कि योग, आयुर्वेद, हस्तशिल्प और पारंपरिक उद्योग भारत की पहचान हैं और “मेक इन इंडिया”, “स्टार्टअप इंडिया” और “लोकल फॉर वोकल” जैसे अभियानों से भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अहरौरा में तहसील और ब्लॉक की मांग लगातार शासन तक पहुंचाई जा रही है, प्रस्ताव स्वीकृत होते ही इसका गठन किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश विजन 2047 के तहत प्रदेश को 6 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए जनता की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब प्रत्येक नागरिक स्वदेशी अपनाने का संकल्प ले।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत की पारंपरिक शिक्षा, आयुर्वेद और उद्योग अब वैश्विक स्तर पर सम्मान पा रहे हैं।

गोष्ठी का संचालन सभासद कुमार आनंद ने किया।

कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष गुलाब मौर्य, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय, मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर, समाजसेवी श्रीराम जयश्री अग्रहरि, जेई विकास बिंद, सभासद आशीष अग्रहरि, प्रमोद मौर्या, मो. सलीम, अशोक मौर्य, जयप्रकाश, सुनीता, कृष्णा तिवारी, जयकिशन जायसवाल, विनोद पटेल, जगत सिंह, नपा लिपिक जितेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …