Breaking News
10a469ee 4d33 4bc5 b545 ea60efb32613 1

वासुदेव अरोड़ा ने लोगों के साथ मिलकर चलाया सफाई अभियान

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट10a469ee 4d33 4bc5 b545 ea60efb32613 1

फरीदाबाद: सेक्टर-7-10 की मार्केट के प्रधान वासुदेव अरोड़ा के नेतृत्व में आज तड़के सफाई अभियान आरंभ किया गया जिसमें मार्केट एसोसिएशन के दर्जनों लोगों के साथ सेक्टर-7व 10 के निवासियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया लोगों ने पहले मार्केट की मुख्य सड़कों को साफ किया उसके उपरांत सेक्टर की गलियों में जाकर स्वयं झाडू लगाई और जगह-जगह कूड़ा उठाकर एक जगह एकत्रित किया।

इस मौके पर निगम सफाई कर्मचारियों ने विशेष तौर पर निवासियों का सहयोग किया। इस मौके पर संगठन के प्रधान वासुदेव अरोड़ा ने कहा कि लोगों को स्वयं ही साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए जिला प्रशासन के साथ मिलकर सभी लोग अपने आसपास की सफाई करें तो अपने शहर का सौंदर्य करण हो जाएगा।

अरोड़ा ने जिला प्रशासन के सफाई कर्मचारी और सेक्टर निवासियों के साथ सभी दुकानदारों का आभार जताया और कहा कि हमें इस अभियान को रोकना नहीं है और हर छुट्टी वाले दिन जब भी जिसे भी समय मिले वह इस अभियान में शामिल होकर आहुति डाल सकता है। इस मौके पर नरेश भटेजा,विकास आहूजा,राकेश वाधवा के साथ सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *