Breaking News

पुलिस द्वारा आयोजित हुआ”वादी संवाद दिवस”

Ibn24×7news
महराजगंज
आज दिनांक 27 अप्रैल 2022 को जनपद के थाना बरगदवा पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा वादी संवाद दिवस का आयोजन किया गया जिसमें थानों पर लंबित विवेचनाओं के वादी, लंबित शिकायती प्रार्थना पत्र, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्र व अन्य शिकायतों से संबंधित वादीगणों को थाने पर बुलाया गया । समस्त थानों द्वारा संबंधित मुकदमों के वादीगणों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गई तथा विवेचनाओं की वर्तमान स्थिति से उन्हें अवगत कराते हुए प्राथमिकता के आधार पर मुकदमो के शीघ्र, विधिक एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने का आश्वासन दिया । जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा वादी/शिकायतकर्ता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया । मुकदमा संबंधी मामलों में वादीगणों को विवेचना की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए शीघ्र निस्तारण हेतु वादीगणों को आश्वस्त किया गया । साथ ही साथ विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु विवेचकों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *