ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र
अम्बेडकरनगर, 26 मार्च – आज से उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा शुरू हुई। संस्कृत बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में 11 सेंटर बनाएं गए है। कुल परीक्षार्थियों की संख्या 3917 है। यह परीक्षा भी सीसीटीवी की निगरानी में हो रही है। प्रथम पाली में प्रथमा आ, पूर्व मध्यमा द्वितीय व उत्तर मध्यमा प्रथम की परीक्षा आयोजित की जा रही है वही द्वितीय पाली में पूर्व मध्यमा प्रथम व उत्तर मध्यमा द्वितीय की परीक्षा आयोजित होगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्रा परीक्षा को नकल विहीन सम्पन्न कराने के लिए लगातार विभिन्न केन्द्रों का निरीक्षण करते रहे। सखस्त निगरानी में हो रही परीक्षा व प्रशासन की सख्ती के चलते पहली पाली में बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया।