Breaking News

पंडित दीनदयाल की जन्म जयंती को यादगार बनाएगा विश्वविद्यालय

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती को यादगार बनाए जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस उपलक्ष्य में 22-25 सितंबर तक संगोष्ठी माला का आयोजन संवाद भवन और दीक्षा भवन में किया जाएगा।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं अध्यक्ष आयोजन समिति प्रो अजय सिंह ने बताया कि बुधवार को “दीनदयाल जी के विचारों को साकार करती सरकारें” विषयक संगोष्ठी से कार्यक्रमों की शुरूआत होगी। मुख्य अतिथि शांतनु जी महाराज होंगे। अध्यक्षता कुलपति प्रो राजेश सिंह के द्वारा ऑनलाइन की जाएगी। विशिष्ट अतिथि बालमुकुंद पांडेय और रत्नाकर जी होंगे। 23 सितंबर को “भारतीय संविधान एवं दीनदयाल उपाध्याय” विषयक संगोष्ठी का आयोजन शाम चार बजे से संवाद भवन में होगा। मुख्य अतिथि पद्मश्री रामबहादुर राय और अध्यक्षता प्रो चंद्रशेखर द्वारा की जाएगी। इसी दिन सुबह 10 बजे से “दीनदयाल जी के विचारों को साकार करती सरकारें” विषयक संगोष्ठी का आयोजन संवाद भवन में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो नंदिता आईपी सिंह द्वारा की जाएगी। मुख्य अतिथि रामाशीष सिंह होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनील देवधर ऑनलाइन जुडे़ंगें। 24 सितंबर को “दीनदयाल जी के विचारों को साकार करती सरकारें” विषयक संगोष्ठी संवाद भवन में सुबह दस बजे से होगी। मुख्य अतिथि लल्लन तिवारी होंगे। अध्यक्षता सिद्धार्थनगर विवि के पूर्व कुलपति प्रो रजनीकांत पांडेय और विशिष्ट अतिथि डॉ नरेंद्र सिंह होंगे। इसी दिन क्रीड़ा परिषद की ओर से खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। शाम को क्रीड़ा परिषद पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन होगा। 25 सितंबर को मुख्य कार्यक्रम दीक्षा भवन में होगा। मुख्य अतिथि डॉ शिव प्रकाश सिंह होंगे। अध्यक्षता गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राजेश सिंह के द्वारा की जाएगी।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *