Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 21 at 11.39.27 PM

जागो लोक जागो, साहब नहीं ये सेवक हैं

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। अब समय आ गया है कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए समझना होगा कि व्यवस्था में बैठे व्यवस्था के पोषक साहब नहीं सेवक हैं यह समझते हुए लोक सेवकों से मूल रूप में सेवा लेने के लिए आम नागरिकों को मालिक के स्वरूप में पेश आना होगा तभी आमजन अवैध निर्माण व संचालन के परिणाम स्वरुप जल जमाव व जाम जैसी समस्या से निजात पाने में सफल होगा।
उपरोक्त बातें तीसरी आंख मानवाधिकार संगठन के संस्थापक महासचिव शैलेंद्र कुमार मिश्र ने मंगलवार को मंडलायुक्त कार्यालय पर क्रमिक धरने के 72 वे दिन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होनें कहा कि विकास प्राधिकरण गोरखपुर के संरक्षण में निर्धारित मानक व प्रक्रिया के विपरीत अवैध निर्मित व संचालित हॉस्पिटल, रेस्टोरेंट्स पर आगंतुक तीमारदार, बीमार नागरिकों से पार्किंग के अभाव में दंड स्वरूप वसूली ट्रैफिक पुलिस के माध्यम से किया जाना लोक सेवकों की वीर गाथाओं में से एक है। यह समझ से परे है कि इस वीरगाथा का शिकार आमजन ही क्यों? आखिर क्यों नहीं अवैध निर्मित हॉस्पिटलों रेस्टोरेंट के संचालकों व संरक्षक के विरुद्ध उक्त वीर गाथाओं का प्रयोग करते हुए दंडात्मक वसूली किया जाता है। अगर गौर किया जाए तो उक्त एकपक्षीय कार्यवाही आम निर्दोष जनों से विधि व बल का प्रयोग कर अवैध वसूली करते हुए समानता के अधिकारों का उल्लंघन व उपेक्षा किया जाना है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित संगठन के संरक्षक डा. पी.एन. भट्ट, संस्थापक महासचिव शैलेन्द्र कुमार मिश्र, अधिवक्ता गिरिजेश शुक्ला, डॉक्टर सत्य प्रकाश पाठक पूर्व उपाध्यक्ष गोरखपुर दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, प्रदेश सचिव उ.प्र. व राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुप मिश्रा, अशोक तिवारी दिवानी बार गोरखपुर, योगेन्द्र कुमार मिश्रा एडवोकेट महामंत्री जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन, हरे राम पांडे एडवोकेट उच्च न्यायालय प्रयागराज, वीरेंद्र कुमार उपाध्याय एडवोकेट, रामनिवास गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपुल मिश्रा, प्रदेश आई.टी. सेल प्रभारी अमरजीत यादव, आईटी सेल सदस्य धर्मराज यादव, दुर्गेश यादव, दिनेश यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता जियाउद्दीन अन्सारी, वरिष्ठ वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश शुक्ला कमिश्नरी बार गोरखपुर, अनूप कुमार मिश्रा एडवोकेट स्नेहा मिश्रा एडवोकेट दीवानी कचहरी गोरखपुर विरेन्द्र कुमार वर्मा, जियाउद्दीन अंसारी, विरेन्द्र राय, जिला मंत्री रामचन्दर दूबे, जिला संयोजक राजमंगल गौर, जिला मीडिया प्रभारी शशी कांत, गोकुल गुप्ता जनपद कुशीनगर सूर्य देव शर्मा, सतीश कुशवाहा, अजय, जाहिद अली, नानू अंसारी, बृजराज सैनी, संतोष गुप्ता, अमर सिंह, अजय कुमार सिंह, उमाशंकर मझवार, कमिश्नर बार के गोरखपुर शंभू सिंह श्रीनेत, दुर्ग विजय गौड़ एडवोकेट दिवानी बार गोरखपुर संजय गुप्ता, रुपेश शुक्ला, श्याम जी मद्धेशिया, महेंद्र मोहन तिवारी, सतीश मौर्या, विशाल, आदर्श, सत्येंद्र यादव, राजेश कुशवाहा, वंश गुप्ता, गोलू, वृंदावन शर्मा, सतीश चन्द्र कुशवाहा, राजकुमार यादव, राजा राम यादव और जय बहादुर इत्यादि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *