Breaking News

मानव-मानव एक समान, तब हो जन-जन का सम्मान

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ के तत्वावधान में आज दिनांक 21 सितम्बर, 2021 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार विषयक स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने पं. दीनदयाल के विचारों एवं कथनों को स्लोगन के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम संयोजक प्रो. राजर्षि गौड़, सह-संयोजक डॉ. कपिन्द्र ने विद्यार्थियों के बीच में दीनदयाल जी के विचारों एवं कथनों पर विस्तृत चर्चा की। बी.काम. द्वितीय वर्ष के छात्र अंकित विश्वकर्मा ने लिखा कि ‘‘यदि मन में हो मानवता तो, व्यक्ति मोक्ष प्राप्त हो जाएगा‘‘ ‘‘एकात्मकता को यदि जान गए, तो भारत इतिहास नया रच जाएगा‘‘। एम.ए. तृतीय सेमेस्टर के छात्र शिवानी यादव ने लिखा कि ‘‘हम सब का हो एक प्रयास, अन्त्योदय से ही सबका विकास‘‘। ‘‘आओ एक समझदारी भरा कदम उठाए, एकात्म मानव दर्शन को अपनाएँ‘‘। बी.ए. द्वितीय वर्ष के छात्र शैलेश कुमार ने लिखा कि ‘‘यदि देंगे मानव का ध्यान, तो होगा विश्व महान‘‘। एम. काम. द्वितीय वर्ष के छात्र सतीश कुमार यादव ने भी दीनदयाल जी पर अपना विचार स्लोगन के माध्यम से रखा। कार्यक्रम में ज्योति, नुरसबा खातून, दीपक कुमार, हर्षित आदि छात्रों ने भी स्लोगन प्रस्तुत किया। उक्त कार्यक्रम में डॉ. प्रवीन कुमार सिंह, डॉ मीतू सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दीनदयाल शोधपीठ के सदस्य डॉ. अनुपमा कौशिक एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अमित कुमार उपाध्याय ने किया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *