Breaking News

डीडीयूजीयू प्रवेशः बीएससी मैथ और बीएससी बॉयो में ओबीसी कोटा की सीटें भरी

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए आयोजित बीए, बीएससी बॉयो, बीएससी मैथ और बीकॉम प्रवेश काउंसिलिंग के तीसरे दिन 411 अभ्यर्थियों ने अपना प्रवेश सुनिश्चित कराया। काउंसिलिंग के तीसरे दिन बीएससी बॉयो और बीएससी मैथ में ओबीसी कोटा की सभी सीटें भर गई हैं। एक दिन पूर्व ही बीएससी मैथ में जनरल कोटा की सीटें भी भर गई हैं। बॉयो में कुछ सीटें शेष हैं। इन विषयों में एससी और एसटी संवर्ग के अभ्यर्थियों का प्रवेश बुधवार से शुरू होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इनका कट ऑफ जारी कर दिया है। दीक्षा भवन में चल रही काउंसिलिंग में मंगलवार को बीकॉम में 79, बीए में 223, बीएससी बॉयो में 36 और बीएससी मैथ में 73 अभ्यर्थियों ने द‌ाखिला लिया। काउंसलिंग की शुरूआत घोषित समय के मुताबिक दीक्षा भवन में शुरू हुई। दस्तावेजों के सत्यापन की बाधा को पार करने वाले अभ्यर्थियों को उनकी रैंक के मुताबिक विषय का एलाटमेंट करने के साथ ही चालान का फॉर्म मुहैया कराया गया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *