Breaking News
IMG 20220222 185644

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विपक्षियों पर जमकर साधा निशाना

Ibn24×7 news
सिसवा बाजार महराजगंज
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सिसवा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को जमकर आड़े हाथों लिया।

जनसभा को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में कांग्रेस के नेताओं द्वारा जब उत्तर प्रदेश और बिहार के नागरिकों को धमकी दी गई कि उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को पंजाब में घुसने नहीं दिया जाएगा तब कांग्रेश की नेत्री ने हंस-हंसकर तालियां बजाई और ठहाके लगाए।

समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि साइकिल पंचर हो रही है जो लोग राम के भक्तों की छाती पर बंदूक लिए बैठे थें उनके सपने में भगवान कृष्ण आने लगे हैं। राम के भक्तों का खून बहाने के नाम पर उन्होंने राजनीति की थी।चुनाव आते ही सपा के नेताओं के सपने में भगवान कृष्ण आने लगे लेकिन कृष्ण भगवान ने भी आकर कहा होगा कि कलयुग में भी आज वह पांच पांडवों के साथ है कौरवों का साथ कभी नहीं दे सकते। कृष्ण ने कहा होगा कि मैं गुंडों का और बेटियों का अपमान करने वालों का साथ नहीं देता।चित्रकूट में अखिलेश यादव के दिए गए बयान कि कोविड काल में सरकार बच्चों को पढ़ाना नहीं चाहती थी इसलिए स्कूल बंद थे और शराब की दुकानें खोली थी।इस बयान पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि अखिलेश यादव का मानना था कि किसी भी हिंदुस्तानी को वैक्सीन नहीं लगाना चाहिए क्योंकि हिंदुस्तानियों के जीवन पर संकट बना रहेlवह चाहते थे कि कोरोना की महामारी में जनता हमेशा संकट से गुजरे और संकटों की चपेट में रहे। भाजपा संगठन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने जहाँ जनता को संरक्षित रखकर उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने का काम किया तो वही सभी के पास मुफ्त में वैक्सीन की डोज पहुंचाने का काम भी किया जबकि अखिलेश यादव ने जो ओछी राजनीति का प्रमाण दिया है वह निंदनीय है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *