Breaking News
WhatsApp Image 2026 01 06 at 5.35.22 PM

“साइबर जागरुकता” कार्यक्रम के तहत साइबर क्राइम थाना मीरजापुर द्वारा 39वीं वाहिनी पी.एस.सी. में कार्यशाला का आयोजन किया गया जागरूक —

“सोमेन बर्मा” पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना मीरजापुर द्वारा आज दिनांक 06.01.2026 को “साइबर जागरुकता कार्यक्रम” के अन्तर्गत साइबर अपराध से संबन्धित घटनाओं की रोकथाम हेतु आरटीसी सेन्टर, 39वीं वाहिनी पी.ए.सी. मीरजापुर में साइबर जागरुकता से सम्बन्धित कार्यशाला का आयोजन किया गया ।

जिसमें प्रशिक्षण केन्द्र के पीसी अभिषेक कुमार, अध्यापक तथा रिक्रूट आरक्षी काफी संख्या में उपस्थित रहें । इसमें साइबर क्राइम थाना मीरजापुर के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा साइबर अपराध के प्रकार की जानकारी दी गयी । जैसे- साइबर अपराध क्या है, साइबर अपराध के प्रकार तथा उनसे कैसे बचा जाये तथा साइबर की दुनिया में नया अपराध डिजिटल गिरफ़्तारी के बारे में जानकारी दी गयी ।

आनलाइन खरीदारी, टेलीग्राम एप्लीकेशन के माध्यम् से ठगी व UPI, WALLET, इण्टरनेट बैंकिंग के अपराध ,एवं साइबर अपराध की घटना घटित हो जाने पर राष्ट्रीय साइबर हेल्प नंबर 1930/साइबर क्राइम पोर्टल की वेबसाईट www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कैसे करें, के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी । साइबर अपराध से बचाव हेतु क्या करें/क्या न करें से सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देश का पम्पलेट वितरित किया गया ।
साइबर जागरुकता कार्यक्रम करने वाली टीम–
निरीक्षक राम नरायन राम, प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना मीरजापुर ।
उप-निरीक्षक अरविन्द यादव व आरक्षी सोनू कुमार ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …