Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 23 at 18.59.49

बेकाबू कैंटर ने कार के पीछे से मारी टक्कर कई घायल

 

रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

फतेहगंज पश्चिमी ।नेशनल हाईवे के शंखा पुल पर बरेली की तरफ से आ रहे कैंटर ने कार के पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और घसीटते हुए 20 मीटर तक आगे ले गई। जिससे कार पलट गई कार में बैठे कई लोग घायल हो गये मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। कार चालक नईम निवासी ग्राम काशीपुर थाना गंज जिला रामपुर ने बताया वह रहपुरा चौधरी से अपनी कार से रिश्तेदारी में होकर घर जा रहे थे.

रास्ते में शंखा पुल बेकाबू कैंटर ने कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे कार में बैठी फरजाना 25 वर्ष पत्नी नईम सकीना 65वर्ष पत्नी साबिर हुसैन उम्र 65 वर्ष दरक्षा 6वर्ष, अदीबा 8वर्ष, आतिफा 2वर्ष , गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बरेली के लिए अस्पताल में भेज दिया जहां घायल आतिफा की हालत चिंताजनक बनी हुई है।पुलिस ने कैंटर को चालक सहित हिरासत में ले लिया है।कार व कैंटर को पुलिस ने थाने में खड़ा कर लिया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज उद्योगपति अडानी ने किया प्रभु श्रीराम का दर्शन, पूजन

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या। देश और दुनिया के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *