Breaking News

उ0नि0 बिहारी सिंह यादव थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर निलम्बित।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। उ0नि0 बिहारी सिंह यादव थाना कोतवाली दिनांक 03.04.2021 को 03 दिवस आकस्मिक अवकाश पर रवाना हुए थे, जिन्हें बाद समाप्त अवकाश दिनांक 06.04.2021 को पूर्व दोपहर वापस आना था, जो अपने कर्तव्य पर ना आकर अनुपस्थित हो गये और द्वारा मोबाइल फोन अवगत कराये कि उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा है। उक्त उ0नि0 के संबंध में विदित हुआ है कि भ्रामक तथ्यों को दर्शा कर अवकाश प्राप्त कर अपने घर चले गये तथा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में अपनी पत्नी को ग्राम प्रधान के पद पर निर्वाचन हेतु उम्मीदवार बनाकर अपनी पत्नी के पक्ष में मतदान किये जाने हेतु प्रचार प्रसार में संलिप्त होने के कारण अवकाश से अनुपस्थित हो गये है। उ0नि0 का यह कृत्य अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है, अतः उ0नि0 बिहारी सिंह यादव को कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, गैरजिम्मेदाराना, मनमानेपूर्ण आचरण, उदासीनता, अकर्मण्यता, अनुशासनहीनता तथा स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया तथा इनके विरूद्ध विभागीय जाॅच आसन्न है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *