Breaking News
60cfa98a 673f 4ef1 a6ec 38239d22558c

दो लुटेरों को सात साल की सजा

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
अयोध्या।60cfa98a 673f 4ef1 a6ec 38239d22558c
कुचेरा बाजार में हुई लूट के मामले में कोर्ट ने दो लोगों को दोषी पाते हुए सात साल की सजा तथा 12-12 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।

ये फैसला अपर जिला जज महेंद्र कुमार की अदालत ने बृहस्पतिवार को सुनाया।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ज्ञानेश चंद्र पांडेय ने बताया कि कुचेरा बाजार में प्रदीप कुमार कौशल 15 दिसंबर 2012 की रात आठ बजे आभूषण की दुकान बंद कर रहे थे। उसी दौरान सशस्त्र बदमाशों ने धावा कर जेवरात तथा रुपये लूट लिए।

दुकानदार ने बदमाशों का दूर तक पीछा किया लेकिन वे भाग निकलने में सफल रहे। इसकी रिपोर्ट उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखाई थी। पुलिस की विवेचना में धर्मराज तथा शीतल चौहान का नाम प्रकाश में आया। विवेचना पूरी करने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में प्रस्तुत किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोषियों को सजा सुनाई।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *