Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 29 at 10.39.36 AM

शहीदों के बताए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी – एस एन बागी

 

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

29/09/2021 मवई अयोध्या – स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर शहीद भगत सिंह के 114 में जन्मदिवस पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नगर कमेटी अयोध्या द्वारा राजकीय तुलसी उद्यान में एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता ज्ञान प्रकाश द्विवेदी ने की तथा बैठक का संचालन खेत मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष कामरेड अखिलेश चतुर्वेदी ने किया।

बैठक में उपस्थित लोगों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करके उनको नमन किया। इस अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सहायक सचिव संपूर्णानंद बागी ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शहीदों के बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी, आज अमर शहीदों के बारे में नौजवानों और विद्यार्थियों को जानकारी नहीं है। अमर शहीदों के उपेक्षा सरकारें करती चली आ रही है।आवश्यकता है अमर शहीदों के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में विद्यार्थियों और नौजवानों के बीच जाकर बताने की। उनके सिद्धांतों और विचारों से विद्यार्थियों, नौजवानों को अवगत कराते हुए उनके सपनों का भारत बनाने की दिशा में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा।

इस अवसर पर अखिल भारतीय महिला फेडरेशन की जिला उपाध्यक्ष कामरेड यशोदा सिंह ने अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज जो देशवासी अपने को स्वतंत्र देश का निवासी बताते हैं वहअवसर अमर शहीदों के कुर्बानी के बदौलत ही मिला है । कामरेड अखिलेश चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में कहा है कि बच्चों तकअमरशहीद भगत सिंह सहित अन्य क्रांतिकारीअमर शहीदों के विचार और सिद्धांत पहुंचाने होंगे। बैठक में एआईएसएफ के संयोजक अनुराग विश्वकर्मा, खेत मजदूर यूनियन के जिला मंत्री कामरेड राजकपूर, भाकपा के रामअचल कश्यप, नौजवान सभा के पूर्व मंत्री अखिलेश ठाकुर सहित अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में नगर की जनसमस्याओं से संबंधित एक- एक मांग पत्र रेजिडेंट मजिस्ट्रेट व सहायक नगर आयुक्त को देने का निर्णय लेने के साथ – साथ यह भी निर्णय लिया गया है कि दिनांक 17 अक्टूबर 2021 ईस्वी को नयाघाट पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का नगर सम्मेलन कराया जाएगा, जिसमें नई कमेटी का गठन करने के साथ-साथ देश व राज्य की स्थिति , मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा होगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *