Breaking News
IMG 20210928 171042 1

मगरमच्छों की वजह से ग्रामीणों में दहशत

रिपोर्ट ibn टीम
नौतनवां महराजगंज
नेपाल राष्ट्र से निकलकर भारत में आने वाली नदियों में इन दिनों मगरमच्छों नें डेरा जमा लिया है। बताते चले कि नेपाल के चितवन इलाके में इस प्रजाति के मगरमच्छ पाए जाते हैं जो पिछले दिनों नेपाल में आये बाढ़ में बहकर भारतीय सीमा में आ गए हैं ऐसा ही एक मगरमच्छ रोहिन नदी से निकलकर एक गांव के पोखरे में आ गया जो लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।

नौतनवा ब्लॉक के रतनपुर गांव के तालाब में रोहिन नदी से निकलकर एक मगरमच्छ आ गया है। इसके पहले भी खनुवा गांव के आसपास मगरमच्छ देखे गए थे। गांव के आसपास मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है। ग्राम प्रधान ने वन विभाग को इसकी सूचना देकर जल्द से जल्द मगरमच्छों को पकड़ने की मांग की थी।सूचना पाकर मौके पर पहुंची उत्तरी चौक रेंज घोडहवा वीट के वन विभाग की टीम ने जाल डालकर मगरमच्छ पकड़ने के लिए घंटों प्रयास किया लेकिन मगरमच्छ पकड़ने में नाकाम रहे और वापस लौट गए। इस बाबत वन दरोगा जितेन्द्र कुमार गौड़ ने बताया कि मगरमच्छ पकड़ने के लिए टीम गयी थी लेकिन पानी ज्यादा होने के कारण पकड़ में नहीं आया। अब बड़ा जाल मंगाकर फिर से मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश की जाएगी।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *