ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या
जनपद सुलतानपुर के धनपतगंज थाना अंतर्गत बीती 27 सितंबर की रात भीखरपुर गांव मे छत के रास्ते घर मे दाखिल हुये अज्ञात बदमाशों ने गृहस्वामिनी को कब्जे मे लेकर नशीला पदार्थ से बेहोश कर दिया ।और हजारों की नकदी सहित लाखों रुपये का कीमती जेवरात उठा ले गये।
मामला पीड़िता किरण जायसवाल पत्नी मनोज कुमार के अनुसार वह बीती रात तकरीबन 11बजे सोने से पहले कमरे से बाहर निकली,तभी गलियारे मे पहले से मौजूद दो अज्ञात लोगों ने पीडिता पर कपडा डालकर कब्जे मे ले लिया और कोई नशीला पदार्थ से बेहोश कर दिया। देर रात होश आने के बाद तकरीबन 2बजे पीड़िता ने पाया कि घर में रखे बक्से अलमारी अस्त व्यस्त थे,और घर मे रखे हजारों रुपये की नगदी व लाखों रुपये के गहने गायब है। पीड़िता ने डायल पुलिस 112को सूचना।सूचना के बाद पहुची घटना स्थल पर पहुँची धनपतगंज पुलिस के साथ फोरंसिक टीम और डाग स्काव्ड ने मौक़े का जायजा लिया।3
धनपतगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा के मुताबिक पीडिता किरन की मिली तहरीर पर मुकदमा पजीकृत करने की कार्यवाही के साथ छान बीन की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश होगा।