Breaking News

चली तबादला एक्सप्रेस,एसओजी प्रभारी बदले गए

 

रिपोर्ट सिद्धार्थ तिवारी IBN NEWS फ़िरोज़ाबाद

फिरोजाबाद- पंचायत चुनाव के बाद जनपद में दूसरी बार तबादला एक्सप्रेस चली है जिसमे 8 प्रभारियों को एक जगह से दूसरे जगह स्थानान्तरण किया गया है जिसमे एसओजी प्रभारी कुलदीप चौहान को एसओजी प्रभारी से हटाकर वरिष्ठ उपनिरीक्षक जसराना के पद पर भेजा गया है और जसराना में तैनात विनोद कुमार को एसओजी प्रभारी बनाकर उनके कार्य क्षेत्र में चेंज किये गए हैं

उसी प्रकारगोवर्धन को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी नगला मिर्जा,अंकित मलिक को थाना शिकोहाबाद से आदर्श नगर चौकी प्रभारी के लिए, अमरनाथ सिंह थाना खैरगढ़,विनय कुमार थाना शिकोहाबाद, राकेश कश्यप थाना रामगढ़ ,योगेश कुमार शर्मा थाना मक्खनपुर इन सभी को प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है।इस तरह दूसरी बार जनपद में तबादला एक्सप्रेस को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार द्वारा चलाया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आने से पहले फिरोजाबाद पुलिस का राज्य में 25 वा नम्बर था, और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के आने के बाद जारी की गई नई सूची के फिरोजाबाद पुलिस पहले स्थान पर काबिज है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *