Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 01 at 11.50.04 PM

कल 51 हजार दीयों से रोशन होगा नौकायान

पहली बार रामगढ़ ताल स्थित नौकायान पर नया सवेरा पर दीपोत्सव आयोजन होगा

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर राप्ती तट सूर्य कुंड और गोरखनाथ मंदिर के तर्ज पर रामगढ़ताल स्थित नौकायान भी इस दीपावली के अवसर पर रोशनी से जगमगाएगा कल धनतेरस के दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने पूरी कार्य योजना तैयार कर ली है उन्होंने शहरवासियों से भी दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने का अपील किया है जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि धनतेरस के दिन शाम 5:30 बजे से लेकर 8:30 बजे तक विकास प्राधिकरण एवं नौकायान समिति द्वारा ‘नया सवेरा’ नौकायन पर दीपोत्सव मनाया जाएगा इस दौरान 51 हजार से अधिक दियों का इंतजाम जीडीए करेगा विकास प्राधिकरण की तरफ से सभी शहर वासियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की जा रही है जीडीए के उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह का कहना है कि लोगों का सहयोग रहा तो दियो का संख्या एक लाख तक पहुंच सकता है नया सवेरा पर सफाई को लेकर यहां पर सफाई कर्मी पूर्ण रूप से सफाई कर चुके हैं इस दीप उत्सव में शामिल एडीजी जोन अखिल कुमार एवं मेयर, सदर विधायक,ग्रामीण विधायक एवं रामगढ़ ताल थाने की पुलिस मौके पर मौजूद रहेगी

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *