Breaking News

जरूरतमंदों की मदद के लिए 50 कुंटल लकड़ी सिटी श्मशान भूमि में दान की गई

 

रिपोर्टर सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

भारत विकास परिषद महिला शाखा संस्था द्वारा कोविड-19 की समस्या के चलते जरूरतमंदों की मदद के लिए 50 कुंटल लकड़ी सिटी श्मशान भूमि में दान की गई जिसका उपयोग जरूरतमंदों को या लावारिस शवों के लिए निशुल्क किया जाएगा। भारत विकास परिषद रोहिलखंड पूर्वी प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष ई. नवनीत अग्रवाल द्वारा ट्रक को रवाना किया गया।

इस अवसर पर परिषद के महासचिव राहुल यदुवंशी, वित्त सचिव हिमांशु छाबड़ा, संगठन मंत्री अरविंद अग्रवाल, प्रांतीय प्रभारी संपर्क विपिन अग्रवाल एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गीता शर्मा उपस्थित रही।बांस नगरी महिला शाखा में अध्यक्षा गीता छाबड़ा, सचिव ज्योति खुराना, कोषाध्यक्ष ममता बांगा, नीलू कुमार पूजा नारंग, शशि नुनियाल, सीमा बब्बर, अनीता गुप्ता, राधा सिंह, आस्था अग्रवाल, पायल ओंकार, सीमा छाबड़ा आदि महिलाओं का विशेष योगदान रहा।
भारत विकास परिषद पूर्वी प्रांत के द्वारा पहले भी ऑक्सीजन सिलेंडर की सेवा सरकारी मानकों द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा चुकी है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *