Breaking News
8db4b746 7b28 41ed 9b17 9a90795cdd49

30 वर्ष से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता टायगर अशोक राजपुरोहित ने सिरोही से विधानसभा चुनाव का टिकट मांगा

 

दर्जनो संस्थाओ से जुड़े समाजसेवा व सामाजिक सरोकारो मे अग्रणी टायगर विप्र फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष व सिरोही जिला प्रभारी है फिलहाल8db4b746 7b28 41ed 9b17 9a90795cdd49

भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ के संयोजक व प्रदेश कार्यकारिणी मे विशेष आमंत्रित सदस्य रहे चुके टायगर अशोक राजपुरोहित मूलत वराड़ा गांव के है निवासी

सिरोही- ज्यो ज्यो विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है त्यो त्यो लगातार उम्मीदवारो की संख्या बढती जा रही है। इसी कड़ी मे भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व समाजसेवी टायगर अशोक राजपुरोहित वराड़ा ने भी बीजेपी से सिरोही विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी पेश की है। अशोक टायगर ने दावेदारी को लेकर जिलाध्यक्ष को बायोडेटा सुपुर्द किया है। करीब 30-32 साल से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता अशोक टायगर समाजसेवा व सामाजिक सरोकारो मे हमेशा अग्रणी रहे है और वराड़ा मे नेत्र चिकित्सा शिविर व बाॅलीवाल प्रतियोगीता का आयोजन करवाया। चैन्नई व बंगाल मे विधानसभा चुनाव मे प्रभारी का दायित्व निभा चुके टायगर लम्बे समय से सामाजिक शैक्षिक धार्मिक दर्जनो संस्थाओ से जुड़े हुए है। तथा सरल स्वभाव और मिलनसार व्यवहार तथा सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले अशोक टायगर के कई प्रदेश व राष्ट्रीय नेताओ से घरेलू और पारिवारिक सम्बन्ध है। टायगर पीयूसी तक शिक्षा प्राप्त सिरोही विधानसभा क्षेत्र के मूल निवासी सिरोही तहसील के वराड़ा गांव के ही मूल निवासी है। और श्रेत्र के 36 कौम मे पहचान और पकड है।

टायगर अशोक राजपुरोहित के राजनैतिक अनुभव. —–

–1992 से बीजेपी का सक्रिय सदस्य
–1995 से 1998 तक विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष पार्क टाउन चैन्नई
–1998 से 2003 तक विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष पार्क टाउन चैन्नई
–2004 से 2005 तक मध्य चैन्नई जिला उपाध्यक्ष व पार्क टाउन विधानसभा प्रभारी
–2005 से राजस्थान भाजपा सक्रिय सदस्य प्रवासी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक व प्रदेश कार्यकारिणी मे विशेष आमंत्रित सदस्य
–2006 से 2011 मे चैन्नई महानगर पालिका मे पार्षद का चुनाव लड़ा
–2015 मे हमारे गांव वराड़ा मे मेरी पुत्रवधू ने सरपंच चुनाव लड़ा और शानदार वोटो से जीत दर्ज की
–2021 मे बंगाल चुनाव मे कटवा जिले के पूर्वस्थली उत्तर विधानसभा का दायित्व प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखर ने दिया जहा दो महिने रहकर संगठन का कार्य किया।

वर्तमान दायित्व. —–

प्रदेश– उपाध्यक्ष विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन सी व प्रभारी सिरोही जिला
ट्रस्टी– ब्रह्मधाम आसोतरा
ट्रस्टी– श्री नवपरगना राजपुरोहित समाज (सिरोही जालोर 100 गांव)
अध्यक्ष– श्री झोरा परगना राजपुरोहित समाज (सिरोही तहसील के 14 गांव)
अध्यक्ष–राजस्थान प्रवासी एकता संघ
अध्यक्ष—राजपुरोहित फाउंडेशन
महामंत्री–श्री बालाजी गौशाला वराड़ा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *