Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 01 at 8.28.47 AM

विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में हजारों लोग पहुंचे महागठबंधन इंडिया की रैली में

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 04 01 at 8.28.47 AM

फरीदाबाद:कांग्रेस नेता विजय प्रताप के नेतृत्व में फरीदाबाद से हजारों लोग दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महागठबंधन इंडिया की रैली में शामिल हुए।

इस दौरान लोग बदरपुर बॉर्डर पर एकत्रित हुए,जहां से राजघाट पहुंचे और राजघाट से पैदल मार्च करते हुए रैली स्थल तक पहुंचे। विजय प्रताप सिंह ने बदरपुर बोर्ड पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र की आवाज को दबाने का काम हो रहा है ईडी के दुरूपयोग कर जिन कम्पनियों पर ईडी की रेड डली उन्हीं कम्पनियों से इलैक्ट्रोल बॉड के जरिए चंदा लेकर बेल पर छोड़ दिया गया। बगैर सूबत के शराब घोटाले में केजरीवाल को जेल में डाला हुआ है और उसी कम्पनी से 55 करोड़ लेकर उस कम्पनी के आदमी को बेल देकर उसको गवाह बना लिया गया ।

इन्कम टैक्स के जरिए कांग्रेस को 1800 करोड़ का नोटिस दिया गया। जबकि कांग्रेस के खाते में ही 135 करोड़ हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि लोकतंत्र में जो बोलेगा उसकी आवाज को दबाया जाएगा। उसके परिवार पर दबिश दी जाएगी। धंधा चौपट किया जाएगा। हालात अंग्रेजी शासन जैसे हो गए हैं जो बोलेगा उसको छोड़ा नहीं जाएगा। लोगों में चर्चा और शंका है कि अपने विरोधियों को खत्म करने के लिए,किसी को जेल में मरवा दिया जाएगा,किसी को अस्पताल में मरवा दिया जाता है।

हालता अंग्रेजों के शासन जैसे हो गए हैं अंग्रेजो ने जो कहा वहीं कानून होता था जो अग्रेंजों की मानेगा तो ठीक है वरना उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। भाजपा द्वारा बाबा भीम राव अम्बेडकर के संविधान को बदलने की कोशिश की जा रही है बाबा साहिब के बनाए संविधान में हर वर्ग के लिएजागरूकता,स्वतंत्रता,अधिकार है लेेकिन उसको भाजपा छीनना चाहती हैं हम बाबा साहिब के संविधान को बदलने नहीं देगे।

इस दौरान लोगों में भाजपा सरकार के खिलाफ खासा आक्रोश नजर आया। लोगों ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए इस रैली को सफल बनाने का काम किया। उन्होंने कहा कि देश में बदलाव की लहर शुरू हो गई है,भाजपा की तानाशाही से आज हर वर्ग प्रभावित है और इस सरकार को सत्ता से बेदखल करना चाहता है।

उन्होंने कहा कि इस रैली की सफलता ने भाजपा सरकार की नींद उड़ा दी है और आने वाले लोकसभा चुनावों में जनता भाजपा को सत्ताविहिन करके पुन:कांग्रेस की सरकार बनाने का काम करेगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *