Breaking News
WhatsApp Image 2024 03 31 at 10.01.36 PM

विधायक खंडेलवाल ने होडा में किया होली मिलन समारोह का आयोजन, एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिले

 

बीगोद | रंगों के त्योहार होली को लेकर मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल द्वारा होडा गांव स्थित मुंडला हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।WhatsApp Image 2024 03 31 at 10.01.36 PM

कार्यक्रम में भजनों की प्रस्तुति के साथ ही कार्यकर्ताओं ने नाचते गाते हुए एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिले और होली की बधाई दी।
विधायक खंडेलवाल ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है। हमें रंगों के इस पर्व को मिल-जुलकर मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली के त्योहार पर सभी को परस्पर प्रेम एवं सद्भावना का परिचय देना चाहिए।

वहीं विधायक खंडेलवाल ने लोगों को केमिकल युक्त रंगों से परहेज करने की सलाह दी। इससे चेहरे को नुकसान हो सकता है। इसलिए हर्बल रंग और गुलाल से होली खेलने की लोगों से अपील की।
इस दौरान मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पांचों भाजपा मंडल अध्यक्ष, कार्यकारिणी के पदाधिकारी, वर्तमान व पूर्व कार्यकारिणी सदस्य, बूथ अध्यक्ष, सीआर, डीआर, प्रधान, पूर्व प्रधान और सरपंचगण मौजूद रहे। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने भोजन प्रसादी ली।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *